Showing posts with label स्त्री. Show all posts
Showing posts with label स्त्री. Show all posts

Thursday, June 26, 2008

अमृता के प्रीतम

जिन लोगों ने विख्यात साहित्यकार अमृता प्रीतम को पढ़ा है, वह जानते हैं कि ब्लॉगस्पॉट पर उनके नाम पर ब्लॉग होना और ऑरकुट पर उनके नाम पर कम्युनिटी बनने की दीवानगी का सबब क्या है! अमृमाप्रीतमहिंदीडॉटब्लॉगस्पॉटकॉम अधिक पुराना नहीं है। मगर, लोगों की प्रतिक्रिया इसे खासी मिल रही है। अमृता प्रीतम से संबंधित बातें और उनकी लेखनी के अवतार जब–तब यहां देखे जा सकते हैं.

http://amritapritamhindi.blogspot.com

आंख की किरकिरी


ब्लॉग जगत में महिलाओं की मौजूदगी की एक महत्वपूर्ण कौटुंबीय पहचान है चोखेरबाली। ब्लॉग की खासियत यह है कि नारीवाद के नाम पर इसके सदस्य चिल्ल–पौं नहीं मचाते बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से अपने सवाल और जवाब पेश करते हैं। कविता, कहानी, विमर्श इसकी अन्य विशेषताएं हैं जिसमें पुरूष ब्लॉगर भी खुल कर हिस्सा लेते रहे हैं।

केवल महिलाओं के लिए


ब्लॉगजगत में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है इन ब्लॉगर्स को एक नुक्कड़ पर इकट्ठा करने की पहल की गई है 'नारी' नामक ब्लॉग पर यहां केवल महिला ब्लॉगर ही पोस्ट कर सकती हैं अपने ब्लॉग पर डाली गई पोस्ट यहां डाल कर चर्चा विमर्श को आगे बढ़ाया जा सकता है साथ ही, कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को भी यहां जब तब समेटा गया है मॉडरेटर का दावा है कि यह हिंदी ब्लॉगजगत का पहला महिला कम्युनिटी ब्लॉग है इसका लिंक है-

http://indianwomanhasarrived.blogspot.com/

इंद्रधनुष के पीछे पीछे


जिस शरीर के सहारे हम जीवन भर 'जीते' हैं, उसके प्रति अक्सर उदासीन रहते हैं तब तक, जब तक यह गंभीर संकेतों द्वारा खुद अपनी ओर हमारा ध्यान न खींचे एक ब्लॉग है आरअनुराधा डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम यहां कैंसर पर बात होती है चाट जाने वाले इस रोग से जुड़े तमाम पहलुओं और जानकारियों से अवगत करवाने वाली ब्लॉगर खुद एक कैंसर विजेता हैं हिंदी ब्लॉग जगत में यह अपनी तरह का संभवतः पहला ब्लॉग है इसका लिंक है-


http://ranuradha.blogspot.com/

Wednesday, June 25, 2008

बेटियों की बात


एक अनोखा ब्लॉग है बेटियों का ब्लॉग हाल ही में इसे 'लाडली मीडिया अवार्ड' से नवाजा गया है हिंदी ब्लॉगजगत में अपनी तरह का यह अनोखा ब्लॉग है जहां केवल बेटियों की ही चर्चा होती है इसमें बेटियों के माता- पिता और खुद बेटियां अपनी बातें साझा करती हैं समाज के बदलने की गति धीमी है, लेकिन बदलाव हो रहे हैं महिलाओं के प्रति पुरूषों का (बदलता) नजरिया यहां बेटियों के प्रति पिताओं/माताओं के (बदलते) नजरियों के रूप में परिलक्षित होता है इसका लिंक है-

http://daughtersclub.blogspot.com/